Odisha Raid: 30 हजार रिश्वत लेने वाले अफसर के घर मिला नोटों का पहाड़, यकीन नहीं तो देखें VIDEO

Published : Feb 25, 2026, 01:58 PM IST
Odisha Raid: 30 हजार रिश्वत लेने वाले अफसर के घर मिला नोटों का पहाड़, यकीन नहीं तो देखें VIDEO

सार

ओडिशा में माइन्स के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती 30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए। विजिलेंस की छापेमारी में उनके पास से 4 करोड़ कैश, सोना और दो आलीशान घर मिले। यह राज्य की सबसे बड़ी रेड में से एक है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक में माइन्स के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत एक कोयला कारोबारी से ली जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद जब विजिलेंस के अधिकारियों ने मोहंती के ठिकानों पर छापा मारा तो उनकी आंखें फटी रह गईं. अफसर के भुवनेश्वर वाले फ्लैट से करीब 4 करोड़ रुपये कैश मिला है. इसके अलावा भद्रक के मठसाही में उनके पुश्तैनी घर और कटक के ऑफिस में भी एक साथ छापेमारी की गई. BRS फ्लैट के अंदर एक ट्रॉली बैग में यह कैश भरकर रखा गया था.

ओडिशा के इतिहास की सबसे बड़ी रेड में से एक

ट्रॉली बैग और तिजोरी से मिले नोटों की गिनती अभी भी जारी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं. नोट इतने ज्यादा हैं कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं. स्थानीय मीडिया इसे ओडिशा के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी में से एक बता रहा है. देबब्रत मोहंती के ऑफिस की दराज से भी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कैश मिला है.

महल जैसे दो आलीशान घर भी मिले

छापेमारी में पता चला है कि भुवनेश्वर शहर में देबब्रत मोहंती के दो महल जैसे आलीशान घर भी हैं. कैश के अलावा 130 ग्राम से ज्यादा सोना भी बरामद हुआ है. मोहंती ने एक कारोबारी से कोयला डिपो के संचालन और ट्रांसपोर्ट की इजाजत देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी. कारोबारी ने इसकी जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को दे दी. मंगलवार की रात जैसे ही मोहंती ने रिश्वत के पैसे लिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद से ही मोहंती से जुड़ी संपत्तियों की जांच चल रही है.

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nagpur Car Crash Video: कार का कहर, महिला को कुचला-CCTV में कैद मौत का मंजर
Bihar Bride Shot Video: बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को मार दी गोली, मातम में बदली खुशियां