पति का कत्ल करने वाली पत्नियां इस बीवी की दिलेरी तो देखिए, जिससे 'मौत' भी डर गई

Published : Feb 19, 2026, 03:17 PM IST
Odisha-wife-fought-bear-to-save-husband.jpg

सार

Odisha News : ओडिशा के मयूरभंज में एक पत्नी की दिलेरी की चर्चा हो रही  है, जो अपनी पति की जान बचाने के लिए जंगली भालू से भिड़ गई।  वह एक पहले के भी 6 भालुओं के झुंड से घिरे होने के बाद भी नहीं डरी।

देश में आए दिन पत्नी के द्वारा पति की हत्या कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी ने तो पत्नी जैसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया है। लेकिन इसी बीच ओडिशा में मयूरभंज जिले से एक ऐसी जिंदादिली महिला की कहानी सामने आई है, जिसने अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी और सुहाग को मौत के मुंह से बचा लाई।

जब पति पत्नी का सामना 6 जंगली भालुओं से हुआ

दरअसल, महिला की दिलरी की यह मामला ओडिशा में मयूरभंज जिले में करणजिया रेंज के मिलु गांव के पास स्थित हातिसालाबेड़ा जंगल का है। जहां मंगलवार को आदिवासी दंपत्ति मालदे सोरेन (48) और लिली सोरेन (41) पत्ते इकट्ठा करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका सामना 6 जंगली भालुओं के झुंड से हो गया। एक भालू ने तो मालदे सोरेन पर हमला कर दिया।

पति की जान संकट में देख पत्नी भालू पर टूट पड़ी

जब पत्नी ने देखा कि की पति की जान संकट में है तो उसने बिना सोचे समझे हिम्मत दिखाई और भालू से जा भिड़ी। पास में रखी कुल्हाड़ी से भालू पर टूट पड़ी। इससे भालू घायल हो गया और भाग गया। वहीं पति को वह किसी तरह जंगल से बाहर अपने गांव लेकर आई। फिर युवक को ओंझार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड़क्टरों ने कहा कि हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन जरा सी देरी हो जाती तो जान भी जा सकती थी।
 

इलाके में महिला की दिलेरी की चर्चा

वहीं पूरे गांव क्या आसपास के इलाके में महिला की दिलेरी की चर्चा हो रही है। लोग उसे बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं तो कोई उसके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी महिला की हिम्मत की तारीफ की है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बनेगा इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल हब, 1000 एकड़ में तैयार होगी New Japan City
Kanpur Horror: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का खतरनाक हमला, अंपायर की मौत