
नोएडा से दिल्ली के लिए कैब बुक करने वाले एक शख्स ने अपना डरावना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है। शख्स का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए ड्राइवर अपने मोबाइल पर टीवी सीरियल देख रहा था। यह घटना X (पहले ट्विटर) पर शेयर किए जाने के बाद ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा और ड्राइवरों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर एक नई बहस छेड़ दी है।
शख्स के मुताबिक, ड्राइवर डैशबोर्ड पर फोन लगाकर मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देख रहा था। बाहर का तापमान 45 डिग्री था और गाड़ी हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। यात्री ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ड्राइवर से बड़ी विनम्रता से स्क्रीन बंद करके ड्राइविंग पर ध्यान देने को कहा, तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। उल्टा ड्राइवर ने कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो वह गाड़ी से उतर सकते हैं। यात्री ने बताया कि उस चिलचिलाती गर्मी में अपने परिवार के साथ व्यस्त हाईवे के बीच में फंस जाने के डर से, उन्होंने चुपचाप यात्रा पूरी की।
X पर अपनी पोस्ट में शख्स ने लिखा, "मैंने विनम्रता से बोला कि भैया, स्क्रीन बंद करो, ड्राइविंग पर ध्यान दो। ड्राइवर का जवाब था कि 'दिक्कत है तो उतर जाओ'। हाईवे के बीच परिवार को 45 डिग्री धूप में... हम चुपचाप बैठे रहने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे। ऊबर-ओला जैसी सर्विस में हमारी जान की क्या कीमत है?"
चलती Ola में 45° गर्मी के बीच,
ड्राइवर ‘तारक मेहता’ देख रहा था!
Noida से दिल्ली जा रहा था,
पत्नी और छोटे भाई के साथ।
मैंने विनम्रता से बोला कि भैया, स्क्रीन बंद करो,
ड्राइविंग पर ध्यान दो।
ड्राइवर का जवाब कि
“दिक्कत है तो उतर जाओ”
हाईवे के बीच परिवार को 45 डिग्री धूप… pic.twitter.com/uUNopNUXxW— Nunu (@Dreams_realites) June 1, 2026
इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि ड्राइवर की ऐसी लापरवाही न केवल कैब में बैठे यात्रियों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरनाक है। कई यूजर्स ने ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।