रिपोर्ट के अनुसार, बसपा नेता आकाश आनंद ने अयोध्या में भाजपा सरकार पर विज्ञापनों, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने मायावती को फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज होने लगी है। अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आकाश आनंद ने यूपी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब मांगते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने विज्ञापनों पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन सरकारी अस्पतालों, स्कूलों और रोजगार की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने पेपर लीक, खाली सरकारी पदों और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। कानून व्यवस्था को लेकर एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए योगी सरकार पर सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं, आकाश आनंद ने मंच से मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस बार बहन जी लौट रही हैं। क्या यूपी में बीएसपी की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है?

YouTube video player