
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बढ़ती खींचतान पर योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर का आरोप है कि सपा ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया और बातचीत के बीच पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश की। वहीं, 26 नवंबर को लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की प्रस्तावित रैली को लेकर भी उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा। क्या यह नया राजनीतिक समीकरण यूपी में विपक्ष के वोट बैंक को प्रभावित करेगा? राजभर ने दावा किया कि 2027 में जनता तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया। साथ ही एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख साफ किया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।