चिराग पासवान ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 403 सीटों पर तैयारी की बात कही। उन्होंने तीसरे मोर्चे को नुकसान पहुंचाने वाला बताया और सपा द्वारा सीटों की घोषणा को गठबंधन धर्म के खिलाफ कहा।
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने यूपी की सभी 403 सीटों पर संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारी की बात कही है। उन्होंने अनुसूचित जाति और वंचित वर्गों की भागीदारी को लेकर अपनी पार्टी का नजरिया भी सामने रखा। वहीं, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित तीसरे मोर्चे पर चिराग ने कहा कि ऐसे मोर्चे अक्सर चुनाव में किसी गठबंधन को नुकसान पहुंचाने तक सीमित रह जाते हैं। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। चिराग के मुताबिक, बातचीत के बीच उम्मीदवारों का ऐलान करना गठबंधन धर्म के खिलाफ है और कांग्रेस को अपमानित करने जैसा है। क्या यूपी में LJP अपना अलग राजनीतिक आधार तैयार करेगी? क्या INDIA गठबंधन एकजुट रह पाएगा? सुनिए चिराग पासवान का पूरा बयान।















