यूपी में 2027 चुनाव से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने ओवैसी और आजाद की रैली पर भी तंज कसा। राजभर ने दावा किया कि जनता 2027 में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएगी।

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बढ़ती खींचतान पर योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर का आरोप है कि सपा ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया और बातचीत के बीच पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश की। वहीं, 26 नवंबर को लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की प्रस्तावित रैली को लेकर भी उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा। क्या यह नया राजनीतिक समीकरण यूपी में विपक्ष के वोट बैंक को प्रभावित करेगा? राजभर ने दावा किया कि 2027 में जनता तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया। साथ ही एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख साफ किया।

YouTube video player