ओमान तट पर चौथे भारतीय जहाज पर हमले की खबर निकली फेक, सभी क्रू मेंबर सेफ

Published : Jun 13, 2026, 10:29 AM ISTUpdated : Jun 13, 2026, 10:30 AM IST
Oman Coast Attack

सार

Oman Coast Attack: क्या ओमान तट पर चौथे भारतीय जहाज 'MT Liaki Freedom' पर हमला हुआ है? ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों पर हमले के लिए कौन जिम्मेदार है? अमेरिकी नौसेना के हमलों में कितने भारतीय नाविकों की जान गई है? भारत सरकार ने अमेरिका के सामने इस मुद्दे को कैसे उठाया है? 

Indian Crew Ship Attack News: ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर MT Liaki Freedom पर हमले की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जहाज पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है और सभी क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, MT Liaki Freedom के कैप्टन से बातचीत की गई, उन्होंने बताया है कि जहाज पर मौजूद सभी लोग सेफ हैं और हमले की खबर पूरी तरह गलत है।

MEA ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने जहाज के कप्तान से संपर्क किया और उनसे स्थिति की जानकारी ली। कप्तान ने स्पष्ट रूप से कहा कि जहाज पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ है। MEA के अनुसार, 'हमने MT Liaki Freedom के मास्टर से बात की है। उन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और हमले की खबर गलत है।' इस बयान के बाद भारतीय परिवारों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

हमले की खबर क्यों और कहां से आई?

MT Liaki Freedom को लेकर आई खबर ऐसे समय में सामने आई जब ओमान और खाड़ी क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय नाविकों वाले कई जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसी वजह से MT Liaki Freedom से जुड़ी जानकारी ने तुरंत चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि बाद में यह जानकारी फर्जी साबित हुई।

हाल ही में भारतीय क्रू वाले कई जहाज बने निशाना

भले ही चौथे जहाज पर हमले की खबर अफवाह निकली हो, लेकिन ओमान तट पर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। पिछले एक हफ्ते में अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय क्रू वाले तीन अलग-अलग विदेशी जहाजों को निशाना बनाया गया है, जिसमें 3 भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि ये सभी जहाज भले ही विदेशी झंडे (Foreign-Flagged) के थे, लेकिन इन पर भारतीय नागरिक तैनात थे और इन पर हमले अमेरिकी नौसेना की तरफ से ही किए गए हैं।

भारतीय जहाजों पर कब-कब हुआ हमला?

8 जून (MT Marivex): पलाऊ के झंडे वाले इस ऑयल टैंकर पर अमेरिकी सेना ने हमला किया। इसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। जहाज को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

10 जून (MT Settebello): पलाऊ ध्वज वाले ही इस दूसरे टैंकर पर अमेरिका ने हमला किया। इस भीषण हमले में 3 भारतीय नाविकों की जान चली गई।

11 जून (MT Jalveer): गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर अमेरिकी नौसेना ने हमला बोला, जिसमें 20 भारतीय सेफर्स मौजूद थे।

भारत का सख्त रुख, US राजदूत दोबारा तलब

इस कूटनीतिक संकट के बाद भारत सरकार बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है। भारत ने शुक्रवार को एक ही हफ्ते में दूसरी बार अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत (US Chargé d’Affaires Jason Meeks) को तलब किया और इन हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने दोटूक कहा है कि समंदर में भारतीय नागरिकों पर हो रहे ये हमले तुरंत रुकने चाहिए।

ट्रंप ने ईरान के सिर फोड़ा ठीकरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमलों के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। हालांकि, ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें "बेबुनियाद" बताया है। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव पूरे क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mamata Banerjee: क्या अपनी ही पार्टी TMC से बाहर हो जाएंगी ममता बनर्जी?
Hormuz अब मुफ्त नहीं, जहाजों से चार्ज वसूलेगा ईरान! US के साथ सीक्रेट डील से दुनिया दंग, इजराइल की उड़ी नींद