UK Shocker: केलों के बीच 1 टन कोकीन, कीमत 100 मिलियन डॉलर

Published : Mar 31, 2026, 01:34 PM IST
UK Shocker: केलों के बीच 1 टन कोकीन, कीमत 100 मिलियन डॉलर

सार

ब्रिटेन में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। केलों के बीच छिपाकर 100 मिलियन डॉलर की कोकीन की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में नेशनल क्राइम एजेंसी ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ब्रिटेन: ब्रिटेन में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां केलों के बीच छिपाकर 100 मिलियन डॉलर (करीब 939 करोड़ रुपए) की कोकीन की तस्करी की कोशिश की जा रही थी। फलों के एक्सपोर्ट की आड़ में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करने का यह ब्रिटेन में सबसे नया मामला है। इस मामले में नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 28 साल के जोशुआ बेरी, 37 साल के डेनियल डुमित्रु और 46 साल के एंड्रयू स्मिथ के तौर पर हुई है। इन्हें इंग्लैंड के साउथैम्प्टन से पकड़ा गया। तीनों को 17 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये गिरफ्तारियां इस महीने की शुरुआत में साउथैम्प्टन में पकड़ी गई कोकीन की बड़ी खेप की जांच के सिलसिले में हुई हैं। बॉर्डर एजेंसी के अधिकारियों को केलों से भरे एक शिपिंग कंटेनर से करीब 1 टन कोकीन मिली थी। यह कंटेनर निकारागुआ से चला था और पनामा के रास्ते साउथैम्प्टन पोर्ट पहुंचा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत करीब 75 मिलियन ब्रिटिश पाउंड (लगभग 9,392,790,000 रुपए) आंकी गई है। इन लोगों पर जो आरोप लगे हैं, उसमें उन्हें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। नेशनल क्राइम एजेंसी के ब्रांच कमांडर साजू शशिकुमार ने एक बयान में कहा, "यह ब्रिटेन में पकड़ी गई कोकीन की एक बहुत बड़ी खेप है।"

यह पहली बार नहीं है जब केलों की खेप में कोकीन छिपाकर तस्करी की जा रही हो। इससे पहले रूस, नॉर्वे, डोमिनिकन रिपब्लिक, ग्रीस और बुल्गारिया में भी इसी तरह से ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। इसी साल फरवरी 2024 में, साउथैम्प्टन डॉक्स से ही केलों के बीच से 12,500 पाउंड से ज्यादा कोकीन मिली थी। यह देश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Temple Stampede : शीतला माता मंदिर में भगदड़, महिलाओं ने बताई आपबीती
Nalanda Sheetla Temple Stampede : मंदिर में जो गिरा उसे रौंदते चल गए लोग, देखिए तस्वीरें