Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का मंच, धर्मेंद्र से हरमनप्रीत तक इन हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

Published : May 25, 2026, 06:47 PM IST
Padma Awards 2026 Dharmendra Honoured with Padma Vibhushan Harmanpreet Kaur Receives Padma Shri

सार

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री और दिवंगत पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। समारोह में कई भावुक पल भी देखने को मिले।

Padma Awards: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, जहां कला, खेल, समाज सेवा, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाली कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले, जब दिवंगत कलाकारों और देश के लिए विशेष योगदान देने वाले लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। इस साल पद्म पुरस्कार समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती पीयूष पांडे को मिले सम्मान को लेकर रही।

धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, भावुक हुआ परिवार

समारोह की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। इस दौरान समारोह में मौजूद उनकी बेटी आहना भावुक नजर आईं और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। यह पल पूरे समारोह के सबसे भावनात्मक क्षणों में से एक माना गया। धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में दशकों तक दिए गए योगदान और अभिनय की विरासत के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें: ऑन ड्यूटी शराब पार्टी! बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिसवालों का VIDEO हुआ वायरल

हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। खेल जगत में उनके योगदान, आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। समारोह के दौरान हरमनप्रीत बेहद उत्साहित नजर आईं।

 

 

दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण

भारतीय विज्ञापन जगत को नई पहचान देने वाले मशहूर विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनके परिवार की ओर से स्वीकार किया गया। पीयूष पांडे को भारतीय विज्ञापन उद्योग में क्रिएटिव सोच और यादगार अभियानों के लिए जाना जाता था। विज्ञापन जगत में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

 

 

इन हस्तियों को भी मिला बड़ा सम्मान

इस साल कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। पहले चरण में 66 लोगों को सम्मानित किया गया, जबकि बाकी विजेताओं को अगले चरण में सम्मान दिया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं:

  • दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस
  • कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन

इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों और उद्योग जगत की हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

यहां देखें पूरी लिस्ट

 

 

पद्म पुरस्कार क्यों हैं खास?

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है, जबकि सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होता है। इस बार का समारोह सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई ऐसे भावुक और प्रेरणादायक पल भी छोड़ गया, जिन्होंने देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर क्यों तैनात हुई भारी पुलिस बल? बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

41 डिग्री तापमान में रिक्शा में बैठ ताजमहल देखने पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री की वाइफ, देखिए 5 तस्वीरें
300+ गायों की सड़ी हुए लाशें... कब्रिस्तान बने Jaisalmer के Dumping Yard की डरावनी तस्वीर