हीरो बना पाकिस्तानी एयरफोर्स अफसर, महिला को किडनैपर से बचाया लेकिन खुद गंवा बैठा जान

Published : Jul 07, 2026, 10:22 AM IST
Pakistan Air Force Officer Group Captain Asim Tariq

सार

इस्लामाबाद में एक महिला को अपहरण से बचाने के प्रयास में पाकिस्तानी वायुसेना के अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर, जो महिला का पूर्व सहकर्मी था, मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां एक महिला को किडनैप होने से बचाने की कोशिश में पाकिस्तानी एयरफोर्स के एक अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए अफसर का नाम ग्रुप कैप्टन असीम तारिक़ है। वो पाकिस्तानी एयरफोर्स की इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट में तैनात थे। यह घटना रविवार शाम को इस्लामाबाद के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक, एयरफोर्स हेडक्वार्टर के पास शाहीन चौक पर हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप कैप्टन असीम तारिक़ शाहीन चौक से गुज़र रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक आदमी और एक औरत के बीच झगड़ा हो रहा है। वो आदमी महिला को ज़बरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर असीम तारिक़ ने मामले में दखल दिया और महिला को बचाने की कोशिश की।

इसी दौरान उस आदमी ने अपनी पिस्तौल निकाली और अफसर पर गोली चला दी। इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। बाद में महिला ने पुलिस को बताया कि उसे किडनैप करने की कोशिश करने वाला कोई अजनबी नहीं था, बल्कि उसका पुराना सहकर्मी था। उसने महिला को काम के बाद घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बिठाया था। लेकिन वो उसे घर ले जाने के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गया।

महिला ने बताया कि जब उसे शक हुआ तो वो शोर मचाकर बाइक से उतर गई। इसके बाद वो आदमी उसे ज़बरदस्ती वापस बाइक पर बिठाने लगा। तभी एयरफोर्स अफसर उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Telangana Horror: पहले छत से फेंका, बच गया तो IV ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर दे दी पति को मौत
बेंगलुरु में इंसानियत शर्मसार! रो रही 11 महीने की बेटी पर आया गुस्सा, माता-पिता ने पीट-पीटकर ले ली जान