Hashim Musa Case: भारत ने मारा आतंकी, पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदा शख्स किया पेश; मचा बवाल

Published : Oct 03, 2026, 09:56 AM IST
Hashim Musa Case: भारत ने मारा आतंकी, पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदा शख्स किया पेश; मचा बवाल

सार

भारतीय सेना ने लश्कर आतंकी हाशिम मूसा को मार गिराया। पाकिस्तान ने उसे जिंदा दिखाने के लिए हमशक्ल पेश किया। विशेषज्ञों ने तकनीक से इस फर्जीवाड़े की पोल खोल दी। मूसा कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था।

नई दिल्ली: दुनिया भर में पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाशिम मूसा को मार गिराया था। लेकिन पाकिस्तान ने यह साबित करने के लिए कि मूसा जिंदा है, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसकी जगह किसी और को पेश कर दिया। अब स्वतंत्र एजेंसियों और रक्षा विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के इस फर्जीवाड़े की पोल खोल दी है।

बुधवार को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए एक एनकाउंटर में लश्कर कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को ढेर कर दिया था। भारत के इस दावे को गलत साबित करने के लिए पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने मूसा के हमशक्ल को मीडिया के सामने बैठा दिया। इस फर्जी आदमी ने दावा किया कि वह 2000 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुआ था और 2023 में एसएसजी हवलदार के पद से रिटायर हुआ है। लेकिन रक्षा विशेषज्ञों ने तकनीक की मदद से पुरानी तस्वीरों का मिलान किया तो सच सामने आ गया। चेहरे का आकार, नाक, कान और आंखों की बनावट असली हाशिम मूसा से बिल्कुल नहीं मिल रही थी।

आपको बता दें कि हाशिम मूसा पहलगाम आतंकी हमले के बचे हुए मास्टरमाइंड्स में से एक था। वह कश्मीर में आम नागरिकों और सेना पर हुए कई हमलों का मास्टरमाइंड था। सबसे बड़ी बात यह है कि वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सुरक्षा टीम में भी काम कर चुका था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Typhoon Champi Japan: 150 KM/H की हवाएं! ओकिनावा में मची तबाही
IND vs NZ 2nd T20I Highlights: आखिरी ओवर में पलटा मैच, भारत की जीत के 10 यादगार पल