मटर ₹2000, करेला-गाजर ₹600, वायरल वीडियो में सब्जियों के रेट सुन आ जाएगा पसीना

Published : Sep 20, 2026, 09:16 PM IST
Pakistan vegetables prices

सार

पाकिस्तान के बहावलपुर की सब्जी मंडी का वीडियो वायरल है। दुकानदार ने बैंगन, कद्दू, गाजर, मटर, करेला और नींबू के रेट बताए, जिसे सुन हर कोई हैरान है। क्या वाकई वहां सब्जियों के दाम आसमान पर हैं।

Pakistan Vegetable Prices: पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इसी बीच, बहावलपुर सब्जी मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अलग-अलग सब्जियों के भाव बताता दिख रहा है। वीडियो में बताए गए सब्जियों के भाव सुनकर हर कोई हैरान है। क्या वाकई पाकिस्तान में सब्जी के दाम इतने हैं?

बहावलपुर मंडी में बैंगन का भाव 350 रुपये

वीडियो की शुरुआत में शख्स दुकानदार से बैंगन का रेट पूछता है। दुकानदार 350 रुपये कीमत बताता है। इसके बाद कद्दू का भाव पूछा जाता है, जिसका रेट 600 रुपये बताया गया। वीडियो में गाजर की कीमत भी 600 रुपये बताई गई है। वहीं, मटर की कीमत सुनकर तो हर कोई चौंक सकता है। दुकानदार ने मटर का भाव 2 हजार रुपये बताया। इसके अलावा मटर 600 रुपये और नींबू का भाव 150 रुपये बताया गया है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सब्जियों के रेट को लेकर चर्चा

  • वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
  • कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पहले से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, ऐसे में क्या लोग इतनी महंगी सब्जियां खरीद पाते होंगे?
  • वहीं, कुछ यूजर्स ने इन कीमतों की तुलना सोने-चांदी से करते हुए सवाल किया कि अगर पाकिस्तान में सब्जियों के इतने रेट हैं तो वहां सोना और चांदी कितने महंगे होंगे।

क्या ये कीमतें प्रति किलो हैं? समझें 'धड़ी' वाली बात

हालांकि, वायरल वीडियो में बताए गए भावों को सीधे प्रति किलो की कीमत मान लेना जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान में कुछ जगहों पर सब्जियों की कीमत 'धड़ी' के हिसाब से भी बताई जाती है।

क्या है धड़ी?

  • 'धड़ी' स्थानीय तौर पर इस्तेमाल होने वाली वजन मापने की एक यूनिट है, जिसे कई जगह करीब 5 किलो के आसपास माना जाता है।
  • यानी भारत के हिसाब से देखा जाए तो इसे पसेरी कह सकते हैं।
  • ऐसे में वीडियो में अगर दुकानदार 350 रुपये कह रहा है, तो यह जरूरी नहीं कि वह 350 रुपये प्रति किलो की कीमत बता रहा हो। हो सकता है वो धड़ी यानी 5 किलो का भाव हो।

वायरल वीडियो के रेट समझने में वजन की इकाई अहम

वीडियो में बताए गए सब्जियों के भाव सुनकर लोगों का ध्यान सिर्फ प्रति किलो के हिसाब से इनकी कीमतों पर गया। हालांकि, इन रेट्स को समझते समय यह देखना जरूरी है कि दुकानदार कीमत किस वजन की इकाई के हिसाब से बता रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप के एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा? बोलीं- 'बहुत क्यूट लग रहे हैं'
कौन है पुलकित मणि जिसने राहुल गांधी के मंच से उड़ाया PM मोदी का मजाक, बवाल के बाद कैंसिल हुआ शो