
Who is Pulkit Mani: राहुल गांधी के इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद सबसे ज्यादा कोई नाम चर्चा में है, तो वो है पुलकित मणि। 19 सितंबर को हुए इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग पुलकित मणि के बारे में जानना चाह रहे हैं। कौन है ये शख्स और क्यों आया चर्चा में? क्या है पूरा मामला?
Comedian Pulkit Mani, who performed his comedy piece at CKG Indore yesterday, has informed that his Noida show has been cancelled due to unforeseen circumstances
Now we all know what these unforeseen circumstances are
Democracy hai bhai democracy hai ❤️ pic.twitter.com/m1Lt6DxEFa— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) September 20, 2026
पुलकित मणि का ‘ग्रेट हैरेसमेंट’ नाम का कॉमेडी स्पेशल 20 सितंबर को नोएडा में आयोजित होना था। नोएडा के एक स्थानीय इवेंट गाइड में भी यह शो 20 सितंबर की शाम के लिए लिस्टेड था। ऐसे में शो रद्द होने की खबर सामने आने के बाद पुलकित मणि के दर्शकों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें : ‘मां राजनीति का विषय नहीं..’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री से क्यों मचा बवाल
दरअसल, 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलकित मणि राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल करते हुए राजनीतिक व्यंग्य पेश किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। बीजेपी से जुड़े कुछ नेताओं और समर्थकों ने पुलकित मणि के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।