Dawood Ibrahim: पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने दाऊद इब्राहिम की गुप्त जिंदगी से पर्दा उठाया है। जानें कराची में कहां रहता है दाऊद, उसकी सुरक्षा, ISI से संबंध, कोकीन की लत और दूसरी शादी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे।
Dawood Ibrahim Pakistan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सीक्रेट लाइफ से पर्दा उठाते हुए पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। 'आजतक रेडियो' के एक खास पॉडकास्ट में फरीदी ने बताया कि 2009 में उन्होंने रूसी माफिया का सदस्य बनकर दाऊद के नेटवर्क 'डी-कंपनी' में घुसपैठ की थी। फरीदी के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर' में दिखाए गए बीमार और कमजोर दाऊद के उलट, 70 वर्षीय डॉन पाकिस्तान में अब भी पूरी तरह सक्रिय है और ड्रग्स व हवाला का नेटवर्क चला रहा है।
Dhurandhar vs Dawood Ibrahim: फिल्म से कितनी अलग है हकीकत?
- फिल्म 'धुरंधर' में दाऊद को कमजोर और बीमार दिखाया गया है, लेकिन फरीदी ने इससे अलग तस्वीर पेश की।
- उनके मुताबिक, करीब 70 साल का दाऊद अब भी डी-कंपनी के कामकाज में सक्रिय है।
- वह भारत और पाकिस्तान में ड्रग्स के कारोबार पर नजर रखता है।
- फरीदी का दावा है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है और तनाव बढ़ने पर सुरक्षित ठिकाने बदलता है।
Dawood Security: 45 गार्ड और SSG कमांडो का दावा
पाकिस्तानी हलकों में 'बड़े साहब' के नाम से मशहूर दाऊद अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहता है।
- रात में निकलता है बाहर: दाऊद दिन में घर से नहीं निकलता। वह रात 10 बजे के बाद बाहर आता है और फज्र (भोर) से पहले लौट जाता है। तनाव बढ़ने पर वह इस्लामाबाद समेत तीन सेफहाउस बदलता रहता है।
- कड़ी सुरक्षा और मजार का रास्ता: कराची के क्लिफ्टन स्थित घर में 35-45 हथियारबंद गार्ड और पाक सेना के SSG कमांडो तैनात रहते हैं। घर के पीछे एक रास्ता भीड़भाड़ वाली मजार की तरफ खुलता है, जो आपात स्थिति में भागने का जरिया है।
- ISI और हाफिज सईद से गठजोड़: छोटा शकील सुरक्षा देखता है और हर शुक्रवार ISI मुख्यालय रिपोर्ट देने जाता है। दाऊद के लश्कर प्रमुख हाफिज सईद से भी गहरे कारोबारी संबंध हैं।
Dawood Ibrahim ISI Link: कोकीन का नशा, मुजरा और 20 साल छोटी दूसरी पत्नी
फरीदी के मुताबिक, दाऊद की निजी जिंदगी बेहद आलीशान है, लेकिन अंदरूनी कलह भी कम नहीं है।
- लग्जरी लाइफस्टाइल: वह पहले महंगी शराब पीता था, अब कोकीन लेता है और मुजरा देखने का शौकीन है। मीटिंग्स कराची के साउंडप्रूफ '22 जमजमा' में होती हैं।
- दूसरी शादी और अंदरूनी जंग: दाऊद ने खुद से 20 साल छोटी महिला से दूसरी शादी की है, जिसे 'आयशा भाभी' कहा जाता है। वहीं, गिरोह की कमान को लेकर भाई अनीस इब्राहिम और छोटा शकील में तनातनी चल रही है।
FBI Agent Kamran Faridi: कैसे पहुंचे डी-कंपनी तक?
फरीदी का दावा है कि FBI ने 2009 में उन्हें डी-कंपनी में घुसपैठ का काम सौंपा था। उन्होंने रूसी माफिया का सदस्य बनकर नेटवर्क में जगह बनाई और जाबिर मोतीवाला के जरिए दाऊद तक पहुंचे। हालांकि, ये सभी जानकारियां फरीदी के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।















