US-Iran Deal: पाकिस्तान की मध्यस्थता रंग लाई, 24 घंटे में अमेरिका-ईरान में शांति समझौता!

Published : Jun 13, 2026, 07:54 PM IST
US-Iran Deal: पाकिस्तान की मध्यस्थता रंग लाई, 24 घंटे में अमेरिका-ईरान में शांति समझौता!

सार

पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका-ईरान 24 घंटे में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके तहत ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य खोलेगा और अमेरिका प्रतिबंध हटाएगा। इजरायल इस समझौते का हिस्सा नहीं है और सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए एक अहम शुरुआती शांति समझौते पर 24 घंटे के अंदर दस्तखत किए जाएंगे। शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी और बताया कि अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रहेगी। अमेरिकी सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों पर सहमति बन गई है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्जी ने दावा किया है कि इस जंग में जीत उनकी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही इस शांति वार्ता में इजरायल का शामिल न होना अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, यह समझौता जिनेवा में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वान्स और ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बकर खालिबाफ के बीच हो सकता है। खबर है कि इस डील के तहत ईरान अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा, जिसे उसने बंद कर दिया था। इसके बदले में अमेरिका, ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी हटाएगा, ईरान की जब्त की गई अरबों डॉलर की संपत्ति को रिलीज करेगा और ईरान के तेल निर्यात पर लगी पाबंदियों में भी ढील देगा। ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए आगे भी बातचीत जारी रहेगी।

अमेरिका का दावा है कि इस समझौते से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य लक्ष्य पूरे होंगे। अमेरिका के बड़े अधिकारियों का कहना है कि ईरान को फंड तभी दिया जाएगा, जब वह समझौते की शर्तों का ठीक से पालन करेगा। यह पूरी तरह से एक परफॉर्मेंस-आधारित डील है। शांति वार्ता की खबरों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में नई सैन्य हलचल भी देखी गई है। खबर है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ड्रोन्स को मार गिराया है, जो व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा बनकर होर्मुज की तरफ बढ़ रहे थे। यह भी रिपोर्ट है कि ईरानी सेना ने बिना इजाजत सीमा पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों पर फायरिंग की। ईरान के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ मिलकर ईरान का ही नियंत्रण रहेगा और इस इलाके में उनकी बादशाहत कायम रहेगी।

वहीं, अमेरिका के साथ इस जंग में शामिल रहे इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह इस शांति समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह बयान दिया है। अमेरिका और इजरायल के बीच मतभेद की वजह ट्रंप की वह मांग है, जिसमें उन्होंने इजरायल से लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा था। ईरान दावा कर रहा है कि इस नए समझौते से लेबनान में जंग खत्म हो जाएगी और इजरायल को पीछे हटना पड़ेगा। लेकिन इजरायल का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Khamenei Funeral: 106 दिन बाद ईरान ने किया सर्वोच्च नेता खमेनेई के अंतिम संस्कार का ऐलान, 9 जुलाई को दफनाया जाएगा
मां टीचर-पिता इंस्पेक्टर, फिर 21 साल के बेटे ने क्यों चुना अपराध का रास्ता? जानिए पूरा सच