
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की एक AI फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, 1956 के बैकग्राउंड वाली इस फोटो में एक ऐसी चीज ढूंढनी थी जो उस दौर की नहीं थी। ख्वाजा आसिफ ने इसी ऑनलाइन पजल का जवाब दिया और विवादों में फंस गए।
This is Pakistan's current Defence Minister https://t.co/l42j2lHyA7
— Salman Khan (@FrankfurtPK) October 14, 2026
इस AI फोटो में मर्लिन मुनरो शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी कलाई पर एक मॉडर्न स्मार्टवॉच बंधी है। 1956 के दौर में स्मार्टवॉच का होना नामुमकिन है, और यही इस पजल का सही जवाब था। ख्वाजा आसिफ ने 13 अक्टूबर को एक्स (X) पर इस फोटो को शेयर करते हुए स्माइलिंग इमोजी के साथ ‘Watch’ लिखा था।
पाकिस्तान इस वक्त भारी आर्थिक संकट, राजनीतिक उथल-पुथल और आंतरिक सुरक्षा जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री का ऑनलाइन गेम खेलना लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री जी की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने तो यहां तक मजे लिए कि शायद मंत्री जी अपना फेक अकाउंट स्विच करना भूल गए थे। हालांकि, कुछ लोगों ने ख्वाजा आसिफ का बचाव भी किया। उनका कहना था कि ‘Watch’ शब्द मर्लिन मुनरो के लिए नहीं, बल्कि फोटो में दिख रही स्मार्टवॉच के लिए था।
Presenting to you the defence minister of Land of the Pure *$#&@. https://t.co/2uaPKaGj55
— sushant sareen (@sushantsareen) October 14, 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद ख्वाजा आसिफ ने अपने एक्स अकाउंट से यह पोस्ट हटा दिया। लेकिन तब तक उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे और मीम्स की बाढ़ आ गई थी। अपने सिर्फ एक शब्द के चलते पाकिस्तान के रक्षा मंत्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।