
Pakistan Society Truth: पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के एक बयान ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बहस छेड़ दी है। एक वायरल इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि “पाकिस्तान का 80% हिस्सा गे है और बाकी 20% बाईसेक्सुअल है”। इस बयान ने लोगों को चौंका दिया है और अब हर कोई यही जानना चाहता है—क्या यह सच है या सिर्फ एक विवाद?
हिना बलूच का कहना है कि पाकिस्तान में सेक्शुअलिटी को लेकर एक “खुला राज” है, जिसे लोग खुलकर स्वीकार नहीं करते। उनके मुताबिक, समाज, धर्म और परिवार की इज़्ज़त के डर से लोग अपनी असली पहचान छिपाते हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है-कुछ लोग इसे सच्चाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे अतिशयोक्ति मान रहे हैं।
पाकिस्तान जैसे समाज में LGBTQ विषय बेहद संवेदनशील माना जाता है।
इन सभी कारणों से लोग इस विषय पर खुलकर बात नहीं करते। यही वजह है कि हिना बलूच का बयान लोगों को असहज कर रहा है।
हिना बलूच, जो खुद को ‘ख्वाजा सिरा’ मानती हैं, ने अपने जीवन में काफी मुश्किलें देखी हैं। बचपन में उन्हें ऐसे माहौल में रहना पड़ा, जहां थर्ड जेंडर समुदाय के लिए सीमित और अक्सर शोषण से जुड़े विकल्प ही थे-जैसे भीख मांगना या नाचना। लेकिन उन्होंने इन सीमाओं को तोड़ा और जेंडर और माइनॉरिटी राइट्स के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक आंदोलनों में हिस्सा लिया और LGBTQ अधिकारों के लिए काम किया।
हिना बलूच, जो खुद को ‘ख्वाजा सिरा’ मानती हैं, ने अपने जीवन में काफी मुश्किलें देखी हैं। बचपन में उन्हें ऐसे माहौल में रहना पड़ा, जहां थर्ड जेंडर समुदाय के लिए सीमित और अक्सर शोषण से जुड़े विकल्प ही थे-जैसे भीख मांगना या नाचना। लेकिन उन्होंने इन सीमाओं को तोड़ा और जेंडर और माइनॉरिटी राइट्स के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक आंदोलनों में हिस्सा लिया और LGBTQ अधिकारों के लिए काम किया। हिना बताती हैं कि उनका सबसे बड़ा डर यह नहीं था कि लोग उनकी पहचान क्या समझेंगे, बल्कि यह था कि वे खुद को कैसे व्यक्त कर पाएंगी।
हिना बलूच का यह बयान सिर्फ विवाद नहीं, बल्कि एक बड़े मुद्दे की ओर इशारा करता है। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसे बयान जरूरी हैं, क्योंकि ये छिपे हुए मुद्दों को सामने लाते हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि इससे समाज में भ्रम और तनाव बढ़ सकता है।
हिना बलूच ने बताया कि उन्हें अपने एक्टिविज़्म के कारण कई बार हिंसा और धमकियों का सामना करना पड़ा। एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्राइड फ्लैग उठाने पर उन्हें गंभीर खतरे झेलने पड़े, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा। बाद में उन्हें लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप मिली और उन्होंने UK में शरण ली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।