Parbhani Hanuman Mandir: हादसे का Live Video, देखिए कैसे 14 सेकंड में 7 मौतें

Published : Jun 20, 2026, 07:23 PM IST
Maharashtra Accident News

सार

Parbhani Temple Accident : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra Accident News : शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के परभणी जिले में बड़ा हादसा हो गया। कैसे देखते ही देखते यशवाड़ी के हनुमान मंदिर में छत भक्तों को ऊपर जा गिरी। महज 14 सेकंड के अंदर 7 लोगों की मौत हो गई और 25 से 30 लोग घायल हो गए। हादसे का मंजर इतना भयानक था कि किसी को कुछ करने का मौका तक नहीं मिला। चंद पलो में छत भरभराकर गिरी और लोग मलबे के नीचे आकर दब गए।

यशवाड़ी के हनुमान मंदिर में कैसी गिरी छत?

दरअसल, यह हदासा मंदिर के सामने बन रहे सभामंडप में हुआ, जिसके छत का निमार्ण कार्य चल रहा था। इस दौरान बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर बना था। लेकिन अचानक यही छत भक्तों के ऊपर आकर गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। लेकिन अभी मौत का आंकड़ा और बड़ सकता है। क्योंकि मलबे के नीचे अभी और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं 15 से 20 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर में पूजा करते करते आ गई मौत?

हादसे के वक्त का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक्सीडेंट कितना भयानक था। वीडियो के मुताबिक यह हादसा दोपहर 3 बजे के आसपास का है। जब बड़ी संख्या में लोग आज शनिवार होने के कारण हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। सभी भक्त बारी-बारी लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। इसके बाद चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि कुछ लोग तो किसी तरह निकल गए। लेकिन काफी लोग मलबे में दब गए। खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

देखिए हादसे का लाइव वीडियो

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Kisan Samman Nidhi की 23वीं किश्त एक क्लिक पर डायरेक्ट किसानों के खाते में...
Parbhani Hanuman Mandir: कभी पूरा गांव उजाड़ गया था, लेकिन नहीं हिला हनुमान मंदिर, अब उसी धाम में हादसा