
Patiala Pitbull Attack: पंजाब के पटियाला में पिटबुल के हमले का एक डराने वाला मामला सामने आया है। घुमन नगर इलाके में एक दंपति पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कथित CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुत्ते को लगातार दंपति पर हमला करते देखा जा सकता है।
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पटियाला निवासी अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ किराए के लिए घर देखने घुमन नगर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही घर का गेट खोला गया, पिटबुल अचानक बाहर निकल आया और उसने शिफाली पर हमला कर दिया।
अंकित के मुताबिक, कुत्ते ने उनकी पत्नी के हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पत्नी को कुत्ते से बचाने की कोशिश में अंकित भी हमले की चपेट में आ गए। कुत्ते ने उनके पैरों और पीठ पर काट लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दंपति को बचाने की कोशिश की।
कथित CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पिटबुल बार-बार दोनों पर झपट रहा है। दंपति उससे बचने के लिए पीछे हटते और भागने की कोशिश करते नजर आते हैं।
⚠️ DISTURBING VISUALS
Husband and wife out house-hunting in Patiala mauled by a pit bull after it slipped out of the very property they had come to see in Ghuman Nagar
Even the owner and neighbours appeared helpless trying to stop the attack
They've suffered multiple bite… pic.twitter.com/4epQfJgs72— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 12, 2026
फुटेज में एक महिला घर से डंडा लेकर बाहर आती दिखाई देती है और कुत्ते को रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, वह अकेले कुत्ते को नियंत्रित नहीं कर पाती। इसके बाद दो-तीन अन्य लोग भी डंडे लेकर वहां पहुंचते हैं।
लोगों की मदद से आखिरकार कुत्ते को दंपति से दूर किया गया और दोनों को वहां से निकाला गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
अंकित ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन पर कुत्ते को खुले में घूमने देने का आरोप है।
इस घटना के बाद पटियाला में पालतू कुत्तों, खासकर आक्रामक नस्लों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने PTI को बताया कि शहर में आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालतू जानवर के तौर पर रखने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को नगर निगम की हाउस बैठक में उठाया जाएगा और विशेष प्रस्ताव पारित करने पर विचार किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 9 अगस्त को भी गुरु नानक नगर इलाके में एक बच्ची पर आवारा कुत्ते के हमले का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।