
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मोरवाड़ी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला कथित आत्महत्या का माना जा रहा है। मृतकों में एक पूर्व कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, उनकी शिक्षिका पत्नी और कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी शामिल हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ की करिश्मा ग्लोरी सोसाइटी की है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय विनोद पिल्ले का शव उनके घर से बरामद हुआ। वहीं उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्ले घर में बेहोशी की हालत में मिलीं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संत तुकाराम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर को बढ़त, NDA बोली- 31 राउंड बाद हम जीतेंगे
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसे विनोद पिल्ले द्वारा लिखा गया बताया जा रहा है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है।
पुलिस इस नोट की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह सामने आ सके।
पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि परिवार ने सोडियम नाइट्रेट गैस का इस्तेमाल किया हो सकता है। इसी गैस के संपर्क में आने से तीनों की तबीयत बिगड़ी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
परिवार के करीबी लोगों ने पुलिस को बताया है कि विनोद पिल्ले पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। हालांकि परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस घटना ने इसलिए भी लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि यह परिवार शिक्षित और प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार, विनोद पिल्ले ने आईआईएम अहमदाबाद से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी और वर्ष 2024 तक एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत थे।
उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले मोरवाड़ी के एक नामी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कोऑर्डिनेटर थीं। वहीं उनकी बेटी पूर्णिमा पिल्ले कंप्यूटर साइंस की छात्रा थीं और शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार के रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। फिलहाल जांच आर्थिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और फोरेंसिक रिपोर्ट समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस दर्दनाक घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर कौन हैं? राजनीति में आने से पहले क्या करते थे, जानिए कितनी की है पढ़ाई
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।