पहले ओपन जीप पर चढ़े...फिर लहराया गमछा, देखिए बिहार में छा गया PM मोदी बिहारी स्टाइल

Published : Nov 21, 2026, 05:11 PM IST
pm modi bihari style gamcha waving video in open jeep bihar

सार

बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज कुछ ऐसा दिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।नीतीश सेतु के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी खुली जीप पर खड़े होकर गमछा लहराते हुए नजर आए, उनका यह देसी अंदाज कैमरे में कैद हो गया। वैशाली में पीएम मोदी के इस बिहारी स्टाइल का वीडियो अब चर्चा में है। कैसे गमछा लहराकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल यानी नीतीश सेतु के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी का देसी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। खुली जीप पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने हाथ में गमछा लहराया और लोगों का अभिवादन किया।

खुली जीप पर सवार होकर लहराया गमछा

बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी का यह अंदाज कैमरों में कैद हो गया। खुली जीप पर खड़े प्रधानमंत्री हाथ में गमछा लेकर उसे लहराते दिखे। इस दौरान सड़क के किनारे मौजूद लोगों की नजरें भी पीएम मोदी पर टिकी रहीं। प्रधानमंत्री का यह बिहारी अंदाज अब वीडियो के जरिए चर्चा में है।

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बिहार में देखिए पीएम मोदी का बिहारी स्टाइल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार को PM मोदी की Mega सौगात! Nitish Setu से बदलेगी तस्वीर, देखें पूरा भाषण!
जज का इंतजार कर रही थी UP पुलिस, तभी पहुंच गए ओवैसी..फिर उन्हें ही दे दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर! देखें VIDEO