
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क़तर, जॉर्डन और ओमान समेत 5 देशों के नेताओं से फोन पर बातचीत की। PM मोदी ने क़तर के अमीर एच।एच। शेख तमीम बिन हमद अल थानी, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ईरान के हमले की निंदा की। ये तीनों देश अमेरिका के करीबी माने जाते हैं और ईरान के निशाने पर हैं। इसके अलावा, मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी जंग और दूसरे कई मुद्दों पर बात की। खास बात यह है कि 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद मोदी की क़तर, जॉर्डन और ओमान के नेताओं से यह दूसरी बार बातचीत है।
दुबई: पिता की हत्या के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बने मोज्तबा खमेनेई का पहला वीडियो सामने आया है। कई दिनों से वह किसी के सामने नहीं आए थे। इस वीडियो में वह धार्मिक उपदेश देते दिख रहे हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि जिस हमले में अली खमेनेई की मौत हुई, उसी में मोज्तबा भी घायल हो गए थे। कहा जा रहा था कि उन्होंने अपना पैर खो दिया है और कोमा में हैं। यहां तक कि उनकी मौत की भी अटकलें थीं। अब इस वीडियो में उन्होंने अपने समर्थकों से कहा है, 'हमें अपने दुश्मन देशों की सुरक्षा छीन लेनी चाहिए'।
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को शुरू हुए तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन इसके खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे। दोनों तरफ से मिसाइल हमले जारी हैं। इस बीच, इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने बताया है कि फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में ईरान के हमलों की वजह से 3000 जहाज़ फंस गए हैं। इन जहाज़ों पर मौजूद 20,000 से ज़्यादा नाविक मुश्किल में हैं। संगठन ने इन जहाज़ों और नाविकों को सुरक्षित निकालने का भरोसा दिया है।
रियाद: सऊदी अरब पर ईरान के हमले तेज हो गए हैं। इसी बीच, राजधानी रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मौत की असली वजह अभी पता नहीं चली है। इससे पहले 18 मार्च को दूतावास ने रियाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया था। इस चेतावनी के तुरंत बाद यह दुखद घटना हुई है। दूतावास ने बताया कि वे मृतक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। साथ ही लोगों से अपील की है, 'सरकार के दिशानिर्देशों का ठीक से पालन करें। @SaudiDCD और दूसरे आधिकारिक सरकारी चैनलों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें'।
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट की वजह से देश में गैस की किल्लत बनी हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले हालात अब सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 13 मार्च को अचानक 87।7 लाख सिलेंडर बुक हुए थे, जो सामान्य दिनों (50-55 लाख) से बहुत ज़्यादा थे। बुधवार को यह संख्या 57 लाख थी, जो गुरुवार को घटकर 55 लाख पर आ गई। इसके अलावा, पिछले दो हफ्तों में देश में फ्यूल प्रोडक्शन 40% बढ़ाया गया है। सरकार पाइप के जरिए होने वाली गैस सप्लाई को भी बढ़ावा दे रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।