Moradabad Crime News : गोबर पर शुरू हुआ विवाद, फिर चली गोलियां... आखिर क्यों मचा बवाल? सिर्फ गोबर बना मौत की वजह? मुरादाबाद की घटना ने किया हैरान 

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां कुंदरकी इलाके में गोबर फेंकने जैसे मामूली विवाद पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जरा सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं, आलम यह था कि गोलीबारी में एक युवक की मौत तक हो गई। जबकि एक दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वारदात की दहशत ऐसी की लोगों ने बंद कर लिए दरवाजे

इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत और डर का माहौल बन गया। लोगों ने विवाद के बाद अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां तक बंद लीं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

क्या कोई पुरानी रंजिश में दिया गया हत्या को अंजाम?

मुरादाबाद के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सतपाल अंतिल ने बताया कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस घटना के पीछे मुख्य कारण क्या है। क्या कोई पुरानी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।