Delhi Crime : आधी रात दिल्ली में कौन कर रहा हत्याएं? दिल्ली में आखिर किसने छीनी नाबालिग की जिंदगी? दिल्ली में फिर बहा खून, लेकिन इस बार सवाल कई छोड़ गया? ल्ली की सड़कों पर कौन फैला रहा खौफ?
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से जिस तरह दिल दहला देने वाली वारदतें सामने आ रही हैं, उससे तो यही लग रहा है कि अब दिल्ली में लोगों की जिदंगी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि आए दिन यहां बीच सड़क पर हत्याएं कर दी जा रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही शासन-प्रशासन की कार्रवाई का। अब पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार तड़के एक 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

आधी रात के बाद किया मर्डर
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास रात करीब 12:30 बजे हुई। इस चाकूबाजी में तीन लोग शामिल थे। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। घटना स्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं मृतक बच्चे की प्रोफाइल का भी पताया लगाया जा रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच चल रही है।
दिल्ली 'मर्डर कैपिटल'
बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्हात दो दिनों में 6 हत्याएं की घटना सामने आई थीं। जिसमें दो मृतक तो नाबालिग थे। अब यह तीसरी घटना है, जहां 17 साल के लड़के की हत्या की गई है। लेकिन इस घटना ने से पता चलता है कि दिल्ली की लगता है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के राज में दिल्ली 'मर्डर कैपिटल' बन चुकी है...


