
PM Modi GTA 6 Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GTA 6 की लोकप्रियता के बीच वीडियो गेम के अंदाज में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्ष पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में 2013 के GTA 5 और नए GTA 6 की तुलना करते हुए बताया गया है कि पिछले एक दशक में भारत कितना बदल गया है। गरीबी में कमी से लेकर इंटरनेट की सस्ती कीमत और अंतरिक्ष क्षेत्र की तरक्की तक, पोस्ट में कई बड़े बदलावों का जिक्र है।
पीएम मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर पोस्ट में लिखा गया, 'भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।'
पीएम मोदी की पोस्ट में भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति से जुड़े कई आंकड़े शामिल हैं।
पीएम मोदी की यह पोस्ट युवा पीढ़ी से जुड़ने के लिए पॉपुलर कल्चर के इस्तेमाल का एक नया उदाहरण है। पोस्ट सामने आने के 10 मिनट के भीतर करीब 60 हजार लाइक्स और 2 हजार कमेंट्स आ गए। कई यूजर्स ने उन्हें 'कूल प्रधानमंत्री', 'पसंदीदा इन्फ्लुएंसर' और 'OG क्रिएटर' तक कहा।
India is playing a whole new game! https://t.co/CMkMbK6vII
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2026
GTA 6 गुरुवार आधी रात लॉन्च हुआ। इससे पहले GTA 5 साल 2013 में आया था। सेंसर टॉवर के मुताबिक, GTA 6 के निर्माण पर 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च हुआ है। इसके प्री-ऑर्डर से करीब 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।