APEC Summit 2026: ट्रंप-पुतिन के सामने जिनपिंग ने चला बड़ा दांव, मास्टरस्ट्रोक से दुनिया हैरान!

Published : Nov 19, 2026, 11:07 AM IST
Xi Jinping Putin Trump at APEC summit

सार

APEC समिट में चीनी राष्ट्रपति ने खुले व्यापार पर जोर दिया। चीन सहयोग बढ़ाने हेतु 20 मिलियन डॉलर देगा। साथ ही शेनझेन में एक रिसर्च सेंटर बनेगा। डिजिटल तकनीक और क्लीन एनर्जी पर भी ध्यान रहेगा।

चीन में आयोजित APEC Summit 2026 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया के सामने अपनी आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताएं रखी हैं। जिनपिंग ने साफ कहा कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की तरक्की के लिए खुले व्यापार, आर्थिक एकीकरण और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने देशों से अपील की कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं जो अर्थव्यवस्थाओं को आपस में जोड़े, न कि उन्हें अलग-अलग करे। इस दौरान जिनपिंग ने एक बड़ा आर्थिक ऐलान भी किया। चीन APEC के भीतर व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग देगा। इसके अलावा शेनझेन में एशिया-पैसिफिक कम्युनिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रॉस-बॉर्डर डेटा, क्लीन एनर्जी और छोटे कारोबारों के विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। सवाल है कि क्या चीन इस पहल के जरिए एशिया-पैसिफिक में अपनी आर्थिक भूमिका और मजबूत करना चाहता है? देखिए पूरी रिपोर्ट।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनंत सिंह 100 करोड़ के मालिक, पर जिस बेटी की कर रहे शादी उसका कोई बैंक अकाउंट नहीं!
PM Modi GTA 6 Post: 'भारत अब नया गेम खेल रहा है', GTA स्टाइल में विपक्ष पर निशाना, गिनाईं 10 बड़ी उपलब्धियां