अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी, लेकिन कौन हैं उनकी बड़ी बेटी और किससे हुई है शादी?

Published : Nov 19, 2026, 10:41 AM IST
anant singh daughter

सार

Anant Singh Daughter Wedding : बिहार के बाहुबली नेता और मकोमा से विधायक अनंत सिंह के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। छोटी बेटी शिवांगी दुल्हन बनने जा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बड़ी बेटी राजनंदनी कौन हैं और उनकी शादी किससे हुई है?

पटना. बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियां चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी दुल्हन बनने जा रही हैं। लेकिन अनंत सिंह की पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी एक और बात लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। आखिर उनकी बड़ी बेटी कौन हैं, उनकी शादी कब और किससे हुई? आइए जानते हैं अनंत सिंह की दोनों बेटियों और उनके परिवार के बारे में।

अनंत सिंह की बड़ी बेटी कौन हैं और किससे हुई शादी?

  • अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अनंत सिंह की बड़ी बेटी का नाम राजनंदनी सिंह है। उनकी शादी पहले ही हो चुकी है। राजनंदनी की शादी बिहार के लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुई है।
  • राजनंदनी के पति कुमार पुनीत एक केंद्रीय सेवा के अधिकारी बताए जाते हैं। हालांकि उनको लेकर बहुत ज्यादा सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब छोटी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर अनंत सिंह का परिवार सुर्खियों में है।

कौन हैं शिवांगी के होने वाले पति?

  • अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होने जा रही है। ऋषिकेश मूल रूप से पटना जिले के बिहटा क्षेत्र के कृष्णानगर के रहने वाले हैं। उनके पिता रणविजय कुमार सीआरपीएफ में कमांडेंट बताए जाते हैं।
  • ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है। वह करीब 11 साल से अमेरिका में रह रहे हैं।

25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है। बिहार के लदमा गांव में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। शादी के लिए खास सजावट, 150 से ज्यादा पकवान और घुड़दौड़ प्रतियोगिता जैसे इंतजाम भी चर्चा में हैं। दूल्हे के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर भी सुर्खियों में है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh Daughters: अनंत सिंह की कितनी बेटियां? छोटी बेटी की हो रही शादी, जानें बड़ी बेटी कहां हैं
APEC Summit 2026: चीन में पुतिन ने दुनिया को क्या समझाया? वर्ल्ड पावर के सामने रखी रूस की नई रणनीति!