APEC Summit 2026: चीन में पुतिन ने दुनिया को क्या समझाया? वर्ल्ड पावर के सामने रखी रूस की नई रणनीति!

Published : Nov 19, 2026, 10:35 AM IST
Putin at APEC Summit

सार

पुतिन ने APEC समिट में रूस को एशिया-पैसिफिक का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से व्यापार एक-तिहाई बढ़ा है। ऊर्जा, अनाज और AI जैसी तकनीक रूस की रणनीति के मुख्य अंग हैं। रूस एशिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन में आयोजित APEC Summit 2026 में दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। पुतिन ने साफ कहा कि रूस एशिया-पैसिफिक क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है और इस क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि में उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने APEC नेताओं के सामने रूस की बढ़ती व्यापारिक ताकत का जिक्र करते हुए बताया कि इस साल के शुरुआती आठ महीनों में एशिया-पैसिफिक देशों के साथ रूस का व्यापार करीब एक तिहाई बढ़ा है। पुतिन ने ऊर्जा, अनाज और उर्वरकों की सप्लाई को क्षेत्र की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने AI, IT, एडवांस टेक्नोलॉजी और परमाणु ऊर्जा को रूस की आर्थिक रणनीति का हिस्सा बताया। आखिर APEC के मंच से पुतिन दुनिया को क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या रूस एशिया में अपनी आर्थिक और रणनीतिक पकड़ और मजबूत कर रहा है? देखिए पूरी रिपोर्ट।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh Daughters: अनंत सिंह की कितनी बेटियां? छोटी बेटी की हो रही शादी, जानें बड़ी बेटी कहां हैं
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी, लेकिन कौन हैं उनकी बड़ी बेटी और किससे हुई है शादी?