
80th Independence Day India: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके साहस, त्याग और संघर्ष से देश को औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की आजादी की नींव बनी। उनके सपने आज भी भारत को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि देश आज स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण को राष्ट्रीय संकल्प बताते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में देश की उपलब्धियों, भविष्य की प्राथमिकताओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर फोकस रहने की उम्मीद है।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक खास वजह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ भी है। लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम’ का विशेष गायन किया जाएगा। इसे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यों, शहरों और कस्बों में तिरंगा फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। स्कूलों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।