PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने डिजिटल दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाया।
Narendra Modi Global Popularity: सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास बन गया है। PM नरेंद्र मोदी ने Instagram पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। आज जब दुनिया डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ी हुई है, तब किसी भी नेता की ऑनलाइन मौजूदगी उसकी वैश्विक पहचान तय करती है। और इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। क्या यह सिर्फ एक संख्या है, या इसके पीछे छिपा है ग्लोबल पॉपुलैरिटी का बड़ा संदेश?
26
क्या PM मोदी Instagram पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं?
हाँ। 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ Narendra Modi Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं। वे साल 2014 में Instagram से जुड़े थे। पिछले दस सालों में उनका अकाउंट सिर्फ फोटो शेयर करने की जगह नहीं रहा, बल्कि यह एक डिजिटल संवाद मंच बन गया। उनके पोस्ट में देश-विदेश की यात्राएं, बड़े फैसले, त्योहारों की शुभकामनाएं, युवाओं से संवाद और निजी पलों की झलक भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि उनका अकाउंट सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है।
36
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी पीछे रह गए?
डिजिटल आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के Instagram पर लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह संख्या बड़ी जरूर है, लेकिन PM मोदी के मुकाबले आधे से भी कम है। इसके अलावा:
प्रबोवो सुबियांटो (Prabowo Subianto)-15 मिलियन
लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva)-14.4 मिलियन
रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdoğan)-11.6 मिलियन
जेवियर माइली (Javier Milei)-6.4 मिलियन
दिलचस्प बात यह है कि इन पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी PM मोदी के फॉलोअर्स से कम हैं।
अगर भारत की बात करें तो यहां भी अंतर काफी बड़ा है।
योगी आदित्यनाथ-लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स
राहुल गांधी-लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स
इन दोनों नेताओं के मुकाबले PM मोदी कई गुना आगे हैं।
56
Instagram पॉपुलैरिटी के पीछे क्या है असली कारण?
डिजिटल कनेक्ट-युवा पीढ़ी Instagram पर ज्यादा सक्रिय है।
विजुअल स्टोरीटेलिंग-तस्वीरें और छोटे वीडियो सीधे असर डालते हैं।
ग्लोबल अपील-विदेश यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रियता।
निरंतर अपडेट-नियमित और आकर्षक पोस्ट।
PM मोदी का अकाउंट सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। इसमें संस्कृति, योग, त्योहार, सैनिकों से मुलाकात और देश के अलग-अलग हिस्सों की झलक भी मिलती है।
66
क्या सोशल मीडिया फॉलोअर्स असली ताकत को दिखाते हैं? डिजिटल युग में नया रिकॉर्ड
सोशल मीडिया आज पॉलिटिक्स का बड़ा हथियार बन चुका है। Instagram, Twitter (X), Facebook जैसे प्लेटफॉर्म अब सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जनमत बनाने के लिए भी इस्तेमाल होते हैं। 100 मिलियन Instagram फॉलोअर्स के साथ PM नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया माइलस्टोन हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी वैश्विक पहचान, डिजिटल रणनीति और युवाओं के बीच मजबूत कनेक्शन को दिखाती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।