Narendra Modi Decisions: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सैन्य शक्ति के रूप में उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर से बालाकोट एयर स्ट्राइक तक, आइए पीएम मोदी के 11 ऐसे फैसलों के बारे में जानते हैं, जिससे भारत ने अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया है।
Narendra Modi 11 Big Decisions: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह 2014 से पीएम के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी अगुआई में भारत आर्थिक और सैन्य शक्ति के रूप में उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर से बालाकोट एयर स्ट्राइक तक, आइए पीएम मोदी के 11 फैसलों के बारे में जानते हैं, जिससे दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति देखी।
पीएम मोदी के 11 फैसले, जिसने दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत
1. ऑपरेशन सिंदूर: 7-10 मई 2025 तक भारत और पाकिस्तान के बीच आधुनिक युद्ध हुआ। इसमें भारत ने सैन्य सटीकता और तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन किया। 100% लक्ष्य हासिल किए गए। भारत में बने हथियारों और तकनीक से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इससे स्वदेशी हथियारों का गौरव बढ़ा। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक विफल किया।
2. नौसेना ने चलाए बचाव अभियान
एमवी रुएन बचाव (मार्च 2024): भारतीय नौसेना ने सोकोत्रा के पास समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा किए गए मालवाहक जहाज एमवी रुएन को रोका। आईएनएस कोलकाता, आईएनएस सुभद्रा, समुद्री ड्रोन और मार्कोस कमांडो द्वारा चलाए गए 40 घंटे के अभियान के बाद सभी 35 समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और 17 बंधकों को बचा लिया गया।
अल-कम्बर 786 बचाव (मार्च 2024): आईएनएस सुमेधा और आईएनएस त्रिशूल ने मिलकर 23 पाकिस्तानी चालक दल के साथ एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव को बचाया। 9 समुद्री लुटेरों को पकड़ा गया।
ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाजों का बचाव (जनवरी 2024): आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी झंडे वाले एफवी इमान को बचाया और सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए सभी 17 चालक दल के सदस्यों को मुक्त कराया। 36 घंटों के भीतर, आईएनएस सुमित्रा ने एफवी अल नईमी के एक और अपहरण को विफल कर दिया। 19 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को रिहा कराया और समुद्री डाकुओं को पकड़ लिया।
3. ऑपरेशन राहत (2015): भारतीय नौसेना ने युद्धग्रस्त यमन से हजारों भारतीयों और विदेशी नागरिकों को निकाला।
4. वायुसेना
ऑपरेशन कावेरी (2023): इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने गृहयुद्ध प्रभावित सूडान से भारतीयों को निकाला।
ऑपरेशन संकट मोचन: दक्षिण सूडानी गृहयुद्ध के दौरान दक्षिण सूडान से भारतीय नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों को इंडियन एयरफोर्स ने निकाला। यह अभियान 2016 के जुबा संघर्षों के मद्देनजर चलाया गया था।
ऑपरेशन देवी शक्ति: 10 दिसंबर को "ऑपरेशन देवी शक्ति" के तहत काबुल से नई दिल्ली के लिए एक विशेष उड़ान से 10 भारतीयों और 94 अफगानों को निकाला गया। इनमें अफगान हिंदू/सिख अल्पसंख्यक सदस्य शामिल थे। ये लोग गुरु ग्रंथ साहिब के दो स्वरूप और प्राचीन हिंदू पांडुलिपियां लेकर आए थे। इस अभियान के तहत 448 भारतीयों और 206 अफगानों सहित 669 लोगों को निकाला गया।
5. ऑपरेशन गंगा: 1 फरवरी से 11 मार्च, 2022 तक लगभग 22,500 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला गया।
6. गलवान घाटी संघर्ष (2020): भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई। चीन को भारी नुकसान पहुंचा। भारतीय सेना लद्दाख में चीनी आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़ी रही।
7. DRDO द्वारा मिशन शक्ति-एसैट परीक्षण (2019) सफलतापूर्वक किया गया। भारत ने दुनिया को दिखाया कि हमारे पास पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों को मार गिराने की ताकत है। भारत अंतरिक्ष रक्षा में यह रणनीतिक उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया।
8. बालाकोट एयरस्ट्राइक (2019): पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह 1971 के बाद नियंत्रण रेखा के पार पहला हवाई हमला था।
9. डोकलाम गतिरोध (2017): भारतीय सैनिकों ने भारत-चीन-भूटान त्रि-जंक्शन में चीनी सड़क निर्माण को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। यह चीनी सैनिकों की आक्रामकता के खिलाफ रणनीतिक कूटनीति और सैन्य दृढ़ता का उदाहरण था।
10. सर्जिकल स्ट्राइक (2016): भारत ने पहली बार पीओके में आतंकी ठिकानों पर नियंत्रण रेखा पार करके हमला किया। भारतीय पैरा स्पेशल फोर्सेज ने इन हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday Speech : सरकारी तिजोरी माताओं से ज्यादा जरूरी नहीं- पीएम मोदी
11. ऑपरेशन हॉट परस्यूट: 9 जून, 2015 को भारत ने म्यांमार में विद्रोहियों को निशाना बनाकर एक गुप्त सीमा पार हमला, ऑपरेशन हॉट परस्यूट शुरू किया। यह ऑपरेशन मणिपुर में भारतीय सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले का जवाब था।
यह भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के कार्यकाल के 10 अहम फैसले, जिसने देश को दिया नया रूप
