PM Modi Mann Ki Baat: CM मोहन यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ सुना 'मन की बात' कार्यक्रम, बोले- 'यह प्रेरणा का सशक्त मंच'

Published : Feb 22, 2026, 06:49 PM IST
PM Modi Mann Ki Baat madhya pradesh cm mohan yadav

सार

भोपाल में पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की सकारात्मक कहानियों को सामने लाने का सशक्त मंच है और समाज को प्रेरित करता है।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रसंग समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ बना प्रेरणा का सशक्त मंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। वे देश के कोने-कोने में हो रही छोटी से छोटी सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देते हैं और उन्हें पूरे देश के साथ साझा करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा एक ही स्थान पर विविध फसलें उगाने के नवाचार हों या केरल में एक बच्चे के अंगदान का प्रेरक प्रसंग—ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को याद कर प्रधानमंत्री ने देश की विविधता और सांस्कृतिक एकता को सम्मान दिया है। “मन की बात” की खासियत यह है कि इसमें राजनीतिक विषयों से दूर रहकर केवल देशहित और समाजहित की बातें की जाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी का समग्र विकास का दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणादायी है।

‘सबका विकास’ के विजन पर आगे बढ़ रहा देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाता किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे देशभर में हो रहे नवाचारों और जनकल्याणकारी प्रयासों को पहचान देते हैं और उन्हें देशवासियों तक पहुंचाते हैं।

नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मंच पर मध्य प्रदेश के कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही पहल को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिकतम उपयोग कैसे किया जाए, यह हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उदार और उच्च विचारों के साथ निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Odisha School Horror: 12 साल की बच्ची का 2 साल तक यौन शोषण-3 टीचर और चपरासी गिरफ्तार
Namo Bharat स्पीड से किराए तक, वंदे भारत और बुलेट ट्रेन से कितनी अलग, देखिए 5 तस्वीरें