PHOTOS NEWS: कभी हाथ मिलाया-कभी दिया पोज, वियतनाम के राष्ट्रपति का Modi ने किया वेलकम

Published : May 06, 2026, 05:17 PM IST

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम भारत दौरे पर हैं, जहां दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हुए।

PREV
16
पीएम मोदी से मिले वियतनाम के राष्ट्रपति

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम भारत दौरे पर हैं। बुधवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्हें राष्ट्रपति भवन के ग्राउंड में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रिसिडेंट द्रौपदी मुर्म और पीएम मोदी से मुलाकात हुई। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जहां दोनों लीडर एक दूसरे का वेलकम और चर्चा करते नजर आए।

26
हैदराबाद हाउस में खास मुलाकात

बता दें की पीएम मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति की यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई। जहां दोनों लीडर ने महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों ने नेताओं ने  द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया।

36
परंपरा और विरासत के साथ आगे बढ़ रहे दोनों देश

बता दें कि भारत और वियतनाम के बीच व्यापार पिछले कुछ सालों में डबल हुआ है। यह बिजनेस दोनों देशों का करीब 16 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। पीएम मोदी ने इस मुलाकात के दौरान कहा भारत और वियतनाम अपनी परंपरा और विरासत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

46
बच्चों का अनोखा अंदाज

वहीं दूसरी तरफ वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम के साथ आए डेलिगेट्स का भी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने इन बच्चों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

56
बिहार के बोधगया पहुंचे टो लाम

 वैसे तो राष्ट्रपति टो लाम मंगलवार को भारत पहुंच गए थे। लेकिन सबसे पहले वह बिहार के गया पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री सम्रात चौधरी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

66
पीएण मोदी और टो लाम की 10 साल बाद मुलाकात

बता दें कि राष्ट्रपति टो लाम और पीएम मोदी की मुलाकात करीब 10 साल बाद हो रही है। इसलिए और दोनों देशों के बीच की यह साझेदारी खास है। इससे पहले यह मीटिंग 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। टो लाम 7 मई तक भारत में रहेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories