PM Modi Netherlands Visit Photos: नीदरलैंड में गूंजा 'मोदी-मोदी', भारतीयों का जोश देख दुनिया हैरान

Published : May 16, 2026, 06:20 PM IST

PM Narendra Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। द हेग में भारतीयों के बीच पीएम का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पूरा हॉल तालियों, नारों और 'मोदी-मोदी' की आवाज से गूंज उठा।देखिए PHOTOS

PREV
17

द हेग में दिखा 'मिनी इंडिया' वाला माहौल

नीदरलैंड के द हेग शहर में भारतीय समुदाय बड़ी संख्या में पीएम मोदी को सुनने पहुंचा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही पीएम मंच पर पहुंचे, पूरा हॉल तालियों और नारों से गूंज उठा।

27

भाषण खत्म होते ही गूंजा 'भारत माता की जय'

पीएम मोदी के संबोधन के बाद लोगों ने जोर-जोर से 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इस कार्यक्रम की तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं।

37

पीएम मोदी ने दुनिया के हालात पर जताई चिंता

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़ी चुनौतियों से गुजर रही है। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो करोड़ों लोग गरीबी की तरफ जा सकते हैं।

47

भारत-नीदरलैंड की दोस्ती कमल और ट्यूलिप जैसी- पीएम

पीएम मोदी ने भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की तुलना कमल और ट्यूलिप फूल से की। उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए मशहूर है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। पीएम ने कहा कि दोनों फूल हमें सिखाते हैं कि जड़ों से जुड़े रहने पर ही असली ताकत मिलती है। उन्होंने भारत-नीदरलैंड रिश्तों को भी ऐसा ही मजबूत बताया।

57

'यहां भी पहुंच गया झालमुड़ी?' सुन हंस पड़ा पूरा हॉल

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई?' पीएम की ये बात सुनते ही पूरा हॉल हंसी और तालियों से गूंज उठा। इस दौरान भारतीयों का जोश देखते ही बन रहा था।

67

भारत के लोकतंत्र की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हर चुनाव के साथ वोटिंग के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी जिक्र किया। पीएम बोले कि कई राज्यों में 80-90 प्रतिशत तक मतदान हुआ, जो भारत के मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।

77

नीदरलैंड को बताया भारत का 'यूरोप गेटवे'

पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड आने वाले समय में भारतीय कारोबार के लिए यूरोप का बड़ा एंट्री पॉइंट बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच मजबूत पुल का काम कर रहा है। उन्होंने खेलों का भी जिक्र किया और कहा कि क्रिकेट समेत कई क्षेत्रों में भारत और नीदरलैंड साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने खुद इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि द हेग में भारतीय समुदाय का प्यार और उत्साह उन्हें बेहद भावुक कर गया। तस्वीरों में लोगों का जोश और भारत से जुड़ाव साफ नजर आ रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories