प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों और देवर आदित्य यादव के साथ हरिद्वार पहुंची। जहां उन्होंने पति की अस्थियों को गंगा नदी में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित किया। इस दौरान एक बेटी ने जो किया वो दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित की गईं। अस्थियों को चाचा शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने प्रवाहित किया। इस दौरान पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियां भी साथ रहीं।
26
फूट-फूटकर रोती रहीं अपर्णा यादव
पत्नी अपर्णा ने हरिद्वार में अंतिम धार्मिक रस्में निभाईं, वहीं जैसे ही अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की बारी आई तो वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। परिवार के लोगों ने किसी तरह उनको संभाला। इस दौरान अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
36
बाबा रामदेव ने पढ़े वेद मंत्र
प्रतीक यादव की इस अंतिम क्रिया के वक्त यानि अस्थि विसर्जन के दौरान योग गुरू बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। जिन्होंने खुद वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। इस दौरान उन्होंने कहा-यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इससे बड़ा दुखद क्षण और कुछ नहीं होता, जब आपका अपना इस तरह छोड़कर ईश्वर के पास चला जाए।
बता दें अस्थियां विसर्जन से कुछ मिनट पहले प्रतीक की बेटी पद्मजा ने एक कार्ड में आई लव यू पापा लिखकर गंगा में प्रवाहित किया। जिसने भी यह भावुक पल देखा उसकी आंखों में आंसू गए। वहीं पद्मजा में पापा को याद कर बिलखती हुई नजर आई।
56
शिवपाल यादव के बेटे ने निभाई रस्में
अस्थियां विर्सजन तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने सनातन परंपराओं के अनुसार आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन कराया। जिनको बदायूं से सांसदक शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने पूरा कराया। आदित्य ने कहा-हमारे परिवार से एक सदस्य चला गया। यह पल हमारे लिए सबसे कठिन है।
66
मासूम बेटी ने की पापा की अस्थि की पूजा
प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन की यह तस्वीर रुला देने वाली है। अस्थि-कलश पूजा के दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हाथ जोड़कर बैठी हुई नजर आ रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।