Modi Philippines Visit: फिलीपींस के पूर्व राजदूत ने खोले भारत से पुराने रिश्तों के राज, मोदी को सुनाई कहानी!

Published : Nov 17, 2026, 11:39 AM IST
Modi Philippines Visit for ASEAN summit

सार

PM मोदी के दौरे पर फिलीपींस से 1600 साल पुराने संबंधों की चर्चा हुई। पूर्व राजदूत ने PM को पिता पर लिखी किताब भेंट की। उन्होंने संस्कृति पर भारतीय प्रभाव बताया। यह दौरा रक्षा और व्यापार को मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे के बीच भारत और फिलीपींस के 1600 साल पुराने ऐतिहासिक रिश्तों की चर्चा हो रही है। मनीला में भारत के पूर्व फिलीपींस राजदूत रेमन बगतसिंग जूनियर ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने पिता के जीवन पर लिखी एक खास किताब भेंट की। इस किताब की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। उनके दादा पंजाब से फिलीपींस पहुंचे थे और उनके पिता भगत सिंह बगतसिंग मनीला के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख मेयरों में शामिल रहे। पूर्व राजदूत ने बताया कि फिलीपींस की भाषा, संस्कृति, खानपान और परंपराओं पर भारतीय सभ्यता का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने मोदी के दौरे को दोनों देशों के व्यापार, अर्थव्यवस्था, रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। आखिर भारत और फिलीपींस का रिश्ता कितना पुराना है? सुनिए पूर्व राजदूत ने क्या कुछ कहा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uttarakhand Accident: किसी की गोद में 3 साल की बच्ची, कोई शादी से लौट रहा था…हादसों ने उजाड़े 12 परिवार
'अब वह सिर्फ एक दोस्त', गर्लफ्रेंड को लेकर क्या बोले राहुल गांधी, बताया क्यों बदलना पड़ा कॉलेज?