
असम के भवानीपुर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने सेना और शांति के साथ विश्वासघात किया, इसलिए विकास के लिए कांग्रेस को दूर रखना जरूरी है।
असम के भवानीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर एक के बाद एक कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फौज के साथ भी विश्वासघात किया है। इसी के साथ यह भी कहा कि असम में शांति अनेक बलिदानों के बाद आई। शांति और विकास के लिए कांग्रेस को असम से दूर रखना बेहद जरूरी है। कांग्रेस मोदी को नीचा दिखाने के लिए सेना के शौर्य को भी गाली देती है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हर बात पर कांग्रेस ने दुश्मनों के एजेंडे को हवा दी है।