
27 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: Trump की 72 घंटे की धमकी, नहीं माना Iran तो फट जाएंगी तेल पाइपलाइन!
27 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: Donald Trump ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि Iran के पास तनाव कम करने और समझौते की राह अपनाने के लिए केवल 72 घंटे का समय है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर ईरान ने इस दौरान कदम नहीं उठाया, तो उसकी तेल पाइपलाइनों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ सकता है। Fox News को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों के चलते ईरान के लिए तेल का निर्यात मुश्किल हो गया है। ऐसे में पाइपलाइनों के भीतर दबाव लगातार बढ़ रहा है, जो किसी बड़े विस्फोट का कारण बन सकता है। उनके मुताबिक, अगर पाइपलाइन को नुकसान पहुंचता है, तो उसे दोबारा खड़ा करना बेहद कठिन होगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
