प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वीडन दौरा इस समय अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग, ग्रीन टेक्नोलॉजी, निवेश, इनोवेशन और व्यापार जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। स्वीडन में भारत के राजदूत ने बताया कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगा और कई महत्वपूर्ण समझौतों का रास्ता भी खोल सकता है। इस दौरे को भारत की वैश्विक रणनीति और यूरोप में बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।