
राजनीति में नेताओं के बीच बयानबाजी और तीखी तकरार तो अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी त्योहार का मौका सियासी तल्खी को भी पीछे छोड़ देता है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली संदेश ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया। पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को 'Sam Bhai' कहकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। फिर एक आम सोशल मीडिया यूजर ने भी उनसे अपने लिए बधाई मांग ली। प्रधानमंत्री ने उसे भी निराश नहीं किया और 'Mihir Bhai' कहकर जवाब दे दिया। अब यह पूरा संवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 12 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सैम पित्रोदा को दिवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and to Anjana Ben. Praying for a joyful and healthy year ahead. Jai Jagannath!' इस संदेश में उन्होंने पित्रोदा की पत्नी अंजना बेन को भी शुभकामनाएं दीं।
Aapko Bhi Happy Diwali Mihir Bhai. Have a great festive season and year ahead. 😁
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2026
यह भी पढ़ें: PM मोदी की तारीफ में क्या बोल गए Sam Pitroda? राहुल गांधी की पार्टी में मचेगी हलचल?
पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय आया, जब सैम पित्रोदा ने एक बातचीत में प्रधानमंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्तों का जिक्र किया था। उन्होंने मोदी को अपना गुजराती दोस्त बताते हुए कहा था कि व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री उनके और उनकी पत्नी के प्रति हमेशा गर्मजोशी, अपनापन और सम्मान दिखाते रहे हैं।
पित्रोदा ने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रधानमंत्री की विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिए से उन्हें असहमति हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्तिगत रिश्ते खराब हैं। उन्होंने कहा कि वह मोदी से राजनीतिक विचारों पर असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ डिनर कर सकते हैं और हंसी-मजाक भी कर सकते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब मिहिर झा नाम के एक X यूजर ने प्रधानमंत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अगर वह सैम पित्रोदा को दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं, तो उन्हें भी बधाई दे दें। यूजर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने लगी।
प्रधानमंत्री ने मिहिर झा को जवाब देते हुए लिखा, 'Aapko Bhi Happy Diwali Mihir Bhai. Have a great festive season and year ahead.' यानी आपको भी दिवाली की शुभकामनाएं मिहिर भाई। त्योहारों का यह मौसम और आने वाला साल शानदार रहे। पीएम के इस जवाब के बाद 'Sam Bhai' और 'Mihir Bhai' वाला पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
यह भी पढ़ें: Cleanest City: जिस इंदौर की मिसाल देता था देश, वही टॉप-3 से बाहर! ये 5 वजहें कर देंगी हैरान
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।