PM Modi Ajmer Visit : हाथ में तस्वीरें और जुंबा पर मोदी-मोदी के नारे, पीएम की एंट्री की 5 तस्वीरें

Published : Feb 28, 2026, 06:42 PM IST

PM Modi in Ajmer : प्रधानमंत्री मोदी आज शनिवार 28 फरवरी को राजस्थान पहुंचे। पीएम ने अजमेर की धरा से 'सर्वाइकल कैंसर' के खिलाफ सबसे बड़े मिशन की शुरूआत की। यह वैक्सीन भारत की नारी शक्ति के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है। 

PREV
15

मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा अजमेर

पीएम मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने अजमेर पहुंचकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। पीएम जब जनसभा को संबोंधन करने के लिए पहुंचे तो जनता ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाए।

25

अजमेर को पीएम मोदी का सबसे बड़ा तोहफा

बता दें कि पीएम मोदी ने अजमेर में ना र्सिफ 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की, बल्कि देश की करोड़ों बेटियों की सेहत से जुड़ा एक ऐतिहासिक 'नेशनल मिशन' भी लॉन्च किया है।

35

अजमेर की धरा से ऐतिहासिक मिशन की शुरूआत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अजमेर की धरा से जिस 'सर्वाइकल कैंसर' के खिलाफ सबसे बड़े मिशन का शुभारंभ किया है इससे हर साल देश में करीब 1.25 लाख महिलाएं इस गंभीर बीमारी की चपेट में आती हैं। वहीं और लगभग 75 हजार की मौत हो जाती है। लेकिन अब इससे 9 से 14 साल की बेटियों को भविष्य के खतरे को बचाया जाएगा। यह वैक्सीन इन बच्चियों को लगाई जाएगी, जिससे उनकी जिंदगी बचेगी।

45

भारत की नारी शक्ति सुरक्षा का सबसे बड़ा मिशन

'सर्वाइकल कैंसर' की यह वैक्सीन भारत की नारी शक्ति के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है। तभी तो पीएम के पहुंचने पर महिलाओं ने जमकर मोदी मोदी के नारे लगाए।

55

अजमेर में पीएम की सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

बता दें कि पीएम के अजमेर पहुंचने से पहले ही निवासियों में खूब उत्साह देखा जा रहा था। राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन ने  पीएम की सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए। शनिवार सुबह 6 बजे से ही अजमेर शहर और हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories