रेड कार्पेट, गार्ड ऑफ ऑनर और मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत...देखिए बालेन शाह का ग्रांड वेलकम

Published : Nov 23, 2026, 01:04 PM IST
pm narendr modi balen shah meeting india nepal relations visit

सार

नेपाल के पीएम बालेन शाह 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की मुलाकात हुई। मोदी ने शानदार तरीके से नेपाली पीएम का गले लगाकर स्वागत किया।

भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात अहम मानी जा रही है। दो दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह का सोमवार को औपचारिक स्वागत किया गया। रेड कार्पेट स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर और दोनों नेताओं की मुलाकात इस दौरे के प्रमुख आकर्षण रहे। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा का एजेंडा है।

रेड कार्पेट पर स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। सोमवार को उनके दौरे का अहम कार्यक्रम रहा। दिल्ली में उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह की मुलाकात को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • बालेन शाह मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेशी दौरा भी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Election 2027: यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? दिल्ली में बैठक, सपा ने रखी ये खास शर्त
'गरीबों के जले पर नमक...' अनंत सिंह की बेटी की शादी के बीच शिवानंद तिवारी की पोस्ट से सियासी हलचल