
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री ऑफिस में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर आज दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के नेताओं के साथ झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। बैठक में मौजूद सभी सहयोगी दलों ने पीएम मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही पीएम ने एक ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाया।
दिलचस्प बात यह है कि इस बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद अपने हाथ से पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। इस यादगार पल पर दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए। इसके बाद पीएम ने साथ मौजूद बाकी नेताओं को झालमुड़ी बांटी। पीएम मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसमें प्रधानमंत्री नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था और 1951-52 में देश का पहला आम चुनाव जीता था। वे 1964 में अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। वहीं, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 16 साल तक सेवा की, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ था।
A Jhalmuri break during the NDA meeting at Bharat Mandapam. All our leaders greatly enjoyed this snack! pic.twitter.com/izXjm7cAUn
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।