
मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज के लिए एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला का आरोप है कि उसे महीनों तक भूखा रखा गया, पीटा गया और यहां तक कि उसका सिर भी जबरदस्ती मूंड दिया गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, उल्हासनगर की रहने वाली अफ़साना अंसारी की शादी पिछले साल समीर अंसारी से हुई थी। अफ़साना के परिवार ने शादी से पहले ही लड़के वालों को बता दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वे दहेज नहीं दे पाएंगे। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले पैसों और कीमती सामान की मांग करने लगे और अफ़साना को परेशान करना शुरू कर दिया।
अफ़साना ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह गर्भवती थीं, तब भी पति और ससुराल वाले उन्हें बेरहमी से पीटते थे। उसे पेट भर खाना भी नहीं दिया जाता था और रोज़मर्रा के खर्चों के लिए भी पैसे नहीं मिलते थे। हद तो तब हो गई जब उसके हाथों पर खौलता हुआ पानी डालकर उसे जलाया गया।
7 जून को पति, सास, ननद और पति की चाची ने सिर में जूं होने का बहाना बनाकर अफ़साना का सिर जबरदस्ती मूंड दिया। उन्होंने कहा कि बालों की वजह से होने वाले बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होगी। सिर मूंडने के बाद अफ़साना मानसिक रूप से टूट गईं। इसके बाद भी उसे एक हफ्ते तक कमरे में बंद रखा गया और तंग किया गया।
किसी तरह अफ़साना ससुराल से भागकर अपनी बहन के घर पहुंची और फिर अपने भाई को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया। इस मामले में पति समीर अंसारी, सास और ननद समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पीड़िता के परिवार ने महाराष्ट्र सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।