रसिक दुलारी की मौत पर 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Published : Oct 04, 2026, 01:01 PM IST
Premanand Maharaj

सार

Premanand Maharaj: रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम ने पहली बार बयान जारी किया है। आश्रम ने जांच में सहयोग की बात कहते हुए लोगों से अफवाहों और अपुष्ट दावों से बचने की अपील की है। मामले में हाई कोर्ट में PIL भी दाखिल हुई है।

Rasik Dulari Death: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। घटना के करीब 9 दिन बाद पहली बार वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। आश्रम ने कहा है कि वह मामले की पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और जांच पूरी होने तक लोगों से अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

रसिक दुलारी की मौत पर आश्रम ने जताया दुख

श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु से संत प्रेमानंद महाराज और पूरा आश्रम परिवार आहत है। ट्रस्ट ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त की है।

बताया गया कि रसिक दुलारी की मौत छत से गिरने के बाद हुई थी। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वह छत से छलांग लगाता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच जारी है और अभी तक उसकी मौत के पीछे की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

'जांच में पूरा सहयोग कर रहा ट्रस्ट'

आश्रम ने अपने बयान में कहा कि ट्रस्ट पुलिस की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से अपील की गई है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर संत प्रेमानंद महाराज अथवा आश्रम की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान या प्रचार से बचें।

आश्रम का कहना है कि पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

मामले में हाई कोर्ट में दाखिल हुई PIL

इस मामले में मथुरा के अधिवक्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत की जांच के लिए एसआईटी या मजिस्ट्रियल जांच जैसी उच्चस्तरीय व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।

याचिका में मृतक और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हाई कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की गई है।

तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज भी मिला

इसी बीच प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आया था। हाथरस के सादाबाद से करीब तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आध्यात्मिक मामलों में रुचि रखने वाला अनुज बिना बताए घर से वृंदावन आ गया था। बताया गया कि उसने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ली थी और सांसारिक जीवन से दूरी बनाना चाहता था।

परिजनों ने आश्रम के बाहर दिया था धरना

अनुज के लापता होने के बाद उसके परिजन आश्रम के बाहर धरने पर बैठे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। इसके बाद बरसाना पुलिस ने अनुज को एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया और सादाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

इस तरह रसिक दुलारी की मौत और अनुज के लापता होने से जुड़े दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी है। रसिक दुलारी की मौत की वजह को लेकर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jantar Mantar Protest Video: 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी! दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
Flydubai Flight: कॉकपिट हमले के बाद अल-कायदा की एंट्री, नए फरमान से मचा हड़कंप, क्या है पूरा प्लान?