Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने बढ़ाया रहस्य

Published : Sep 27, 2026, 07:47 AM IST
Premanand Maharaj Ashram Death

सार

Premanand Maharaj Ashram Death: 25 साल के इस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को शक है कि यह सुसाइड का मामला है, फिर भी मौत की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Guru Kripa Kunj Ashram Incident: मथुरा में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी एक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी की मौत हो गई। दीपक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे और आश्रम में उन्हें ‘रसिक दुलारी शरण’ के नाम से जाना जाता था।

चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद गंभीर चोटें

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। वह आश्रम से करीब छह फीट दूर सड़क पर गिरे थे। गिरने की वजह से उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आश्रम के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2025 में आश्रम आए थे दीपक

दीपक लोधी साल 2025 में आश्रम आए थे। बताया जा रहा है कि वह यहां रहकर आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। आश्रम में उन्हें ‘रसिक दुलारी शरण’ नाम से जाना जाता था। घटना के बाद आश्रम परिसर में भी हलचल मच गई।

अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को मिली जानकारी

घटना के बाद दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

सुसाइड या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक चौथी मंजिल से किस परिस्थिति में नीचे गिरे। हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य वजह की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

दीपक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके परिजनों के रविवार सुबह तक मथुरा पहुंचने की बात सामने आई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

घटना के पीछे क्या है असली वजह?

फिलहाल पुलिस घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 25 वर्षीय शिष्य की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 News: रविवार को बैंक क्यों खुले? UP में IMD का रेड अलर्ट, ट्रंप-ईरान तनाव, UN में जयशंकर का बड़ा जवाब!
S Jaishankar UN Speech: 'आतंकवाद और दोस्ती एक साथ नहीं!' पाकिस्तान पर बरसे एस जयशंकर, सुनाई खरी-खरी