'पति का बर्थडे है थोड़ा शॉर्ट रखें' प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कही दिलचस्प बात

Published : Apr 18, 2026, 04:29 PM ISTUpdated : Apr 18, 2026, 05:06 PM IST
Priyanka Gandhi

सार

महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल के लोकसभा में गिरने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों के सवालों के बीच उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आज उनके पति Robert Vadra का जन्मदिन है, इसलिए सवाल थोड़े कम और छोटे रखें

महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद विपक्षी दलों ने इसे विपक्ष की जीत बताया। तो वहीं सांसद प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा और मोदी सरकार पर हमला बोला। इसी बीच जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो प्रियंका ने मुस्सुकारते हुए कहा-पति का जन्म दिन है थोड़ा शॉर्ट रखिए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Gandhi का पत्रकारों से मजेदार अनुरोध वायरल

दरअसल, प्रियंका गांधी की बात पूरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने एक एक करके उनसे सवाल करना शुरु किए। इसी बीच प्रियंका गांधी ने घड़ी की तरफ देखकर प्रियंका ने मुस्सुकारते हुए कहा-आज मेरे पति का जन्मदिन है, तो आप थोड़ा सवाल शॉर्ट में रखिए। उनके इतना कहते ही मीडिया गैलरी में मौजूद सभी पत्रकार मुस्कुराने लगे। हालांकि प्रियंका ने सभी के सवालों का जवाब दिए।

57 साल के हुए रॉबर्ट वाड्रा

बता दें कि आज 18 अप्रैल शनिवार को प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन है। रॉबर्ट वाड्रा आज रॉबर्ट वाड्रा 57 साल के हो गए हैं। वाड्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। जो कि पेशे से एक बड़े कारोबारी हैं। प्रियंका के वह कॉलेज के वक्त के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने परिवार की सहमति के बाद शादी कर ली।

‘’मोदी सरकार को इतना तगड़ा झटका पहली बार''

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा-यह लोग महिला आरक्षण बिल के बहाने 2029 के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। आज की जनता और महिलाओं मूर्ख नहीं हैं। वह इनकी साजिश जान चुकी हैं। हम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ नहीं है। जो 2023 में सर्व सहमति से पास हुआ था उस बिल को लेकर आई पूरा विपक्ष आपका साथ देगी। लेकिन इनके लिए असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं है, बल्कि परिसीमन कराना इनका मुख्य उद्देषय है। जिसमें यह फेल हो गए। पहली बार हुआ है कि मोदी सरकार को इतना तगड़ा झटका विपक्ष ने दिया है।

 

वीडियो में सुनिए प्रियंका गांधी ने क्या कहा

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हरा दिया', Women Bill फेल होने पर Rahul Gandhi का सबसे पहला बयान
क्या LPG की जगह लेगा इथेनॉल? जानिए सरकार का नए कुकिंग फ्यूल प्लान