आप डंडे बांटिए, हम प्यार बांटेंगे... लाठीचार्ज के बाद RAF जवानों को पिज्जा ऑफर करते दिखे प्रदर्शनकारी, Video ने जीता दिल

Published : Jul 23, 2026, 05:30 PM ISTUpdated : Jul 23, 2026, 05:34 PM IST
Offer Pizza to RAF Jawans Viral Video

सार

Offer Pizza to RAF Jawans Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने RAF जवानों को पिज्जा ऑफर किया। यह वीडियो वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। देखिए

Offer Pizza to RAF Jawans: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (Cockroach Janta Party) के विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। जहां पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें सुर्खियों में थीं, वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को पिज्जा ऑफर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कई लोग विरोध के बीच सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश बता रहे हैं। वीडियो में एक प्रदर्शनकारी पिज्जा का डिब्बा लेकर RAF के जवानों के पास जाता है और उनसे कहता है, "खा लीजिए सर।" इसी दौरान वीडियो में यह संदेश भी सुनाई देता है कि "हम वर्दी का सम्मान करते हैं, लेकिन सिविल ड्रेस में हमला करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।" वीडियो पर लिखा गया टेक्स्ट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है-"आप डंडे बांटिए, हम प्यार ही बांटेंगे।" नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- न नौकरी, न ऑफिस... सड़क किनारे ठेला लगाकर हर महीने कमा रहा ₹1.5 लाख, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे दी प्रतिक्रिया?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय शेयर की। कई यूजर्स ने प्रदर्शनकारियों के इस कदम को सकारात्मक बताया और कहा कि विरोध अपनी जगह है, लेकिन सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान भी जरूरी है।

एक यूजर ने लिखा, "जब सामने वाला कठोरता दिखाए, तब भी इंसानियत नहीं छोड़नी चाहिए।" वहीं दूसरे ने इसे "बहुत ही संवेदनशील और सम्मानजनक पहल" बताया। कुछ लोगों ने कहा कि इस पीढ़ी ने गुस्से के बजाय प्यार और संयम से जवाब देने का रास्ता चुना है।

वायरल वीडियो के साथ कई यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि मौके पर मौजूद पुलिस और RAF के जवान अक्सर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत ड्यूटी निभाते हैं। कई टिप्पणियों में कहा गया कि किसी भी कार्रवाई के लिए सीधे तौर पर हर पुलिसकर्मी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

एक यूजर ने लिखा कि पुलिसकर्मियों के सामने भी नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए वे कई बार आदेश मानने के लिए मजबूर होते हैं। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि कहीं जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर हर जवान को निशाना बनाना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- मुंबई में अकेले रहने का खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान! IIM ग्रेजुएट ने दिखाया ₹1.31 लाख का पूरा हिसाब

क्या है पूरा मामला?

CJP पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद मंगलवार और बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा।

इसी घटनाक्रम के बीच सामने आए RAF जवानों को पिज्जा ऑफर करने वाले वीडियो ने विरोध प्रदर्शन की एक अलग तस्वीर पेश की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इसे विरोध के बीच संवाद, सम्मान और मानवीय व्यवहार की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। वीडियो को अबतक 48.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जबकि 2.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET विवाद पर आखिर ऐसा क्या बोले Sachin Tendulkar! एक लाइन ने मचा दी हलचल...
30 January Marg क्यों जा रहे Rahul Gandhi और उनकी टीम?