
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 33 साल की IT इंजीनियर तृष्णा राहुल सकपाल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उसने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तृष्णा के पिता बालकृष्ण निकम के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी साल 2018 में राहुल सकपाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही तृष्णा पर कई तरह की मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा था। पिता का कहना है कि उससे अपनी पूरी सैलरी ससुराल वालों को देने के लिए कहा जाता था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तृष्णा पर मायके का फ्लैट अपनी सास के नाम करने और ससुर के लिए करीब एक करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने का दबाव भी था। पिता के अनुसार, तृष्णा इन परिस्थितियों से परेशान थी और उसे शारीरिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।
पिता की शिकायत के मुताबिक, शादी के करीब तीन साल बाद यानी 2021 में तृष्णा अपने मायके लौट आई थी। इसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी करने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल की। यह मामला अभी अदालत में लंबित बताया गया है।
बताया गया है कि 29 सितंबर को तृष्णा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें पति राहुल, सास वैशाली, ससुर संजय, ननद शैली और दादी-सास शकुंतला सालुंके को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
तृष्णा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अदालत में साबित किया जाना बाकी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।